चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस 14 अक्टूबर को पेइचिंग में सपन्न हुई। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने चार्टर में 18वां संशोधन किया। नये चार्टर में वैज्ञानिक रूप से विकास करने के विचार, मार्क्सवाद लेनिनवाद ,माओ च तुंग विचारवाधारा ,तंग श्यो पिंग सिद्धांत और तीन प्रतिनिधियों वाले महत्वपूर्ण विचार को साथ-साथ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का मार्गदर्शक विचार निश्चित किया गया है।
वैज्ञानिक रूप से विकास करने की अवधारणा का केंद्र मानवता पर आधारित है। चीन में जैसे-जैसे तेज आर्थिक विकास होता गया है, बड़ी आबादी की खाने-पीने और पहनने की समस्या बुनियादी तौर पर दूर की गई है, वैस-वैसे लोगों की भौतिक और आध्यात्मिक मांगें भी बढ गई हैं। पार्टी चार्टर में वैज्ञानिक रूप से विकास मार्गदर्शक विचार के रूप में शामिल कराना न सिर्फ सी पी सी के वैचारिक सृजन की नयी उपलब्धि है , बल्कि उसके नेतृत्व में प्रारंभिक खुशहाली समाज के निर्माण की व्यवस्था भी है।
इस के अलावा पार्टी चार्टर में पारिस्थितिकी सभ्यता का निर्माण भी शामिल कराया गया है। इसका मतलब ये है कि चीन भविष्य में पर्यावरण संरक्षण को अधिक महत्व देगा।