सीपीसी की 18वीं कांग्रेस के न्यूज केन्द्र ने 13 नवंबर को नेटवर्क साक्षात्कार आयोजित किया, जिसका विषय है चीन में न्यायिक निष्पक्षता।
चीनी सर्वोच्च जन न्यायालय के उप स्थाई प्रमुख शन त योंग ने कहा कि विभिन्न जगत न्यायिक निष्पक्षता पर बड़ा ध्यान देते हैं। 2011 में देश के विभिन्न स्तरीय न्यायालयों ने 1 करोड़ 20 लाख मामलों की सुनवाई की। मुकदमे की पहली सुनवाई में स्वीकृति दर 90.6 प्रतिशत है, जिससे जाहिर है कि चीन में लोगों को निष्पक्ष न्याय मिल रहा है।
चीनी सर्वोच्च जन प्रक्यूरोटोरेट की उप प्रमुख हू च च्वुन ने कहा कि कानूनी निरीक्षण मजबूत करने में खुद के निरीक्षण पर ध्यान देना चाहिए। इसलिए संबंधित निगरानी व्यवस्था में सुधार करने की जरूरत है।
चीनी उप कानून मंत्री चाओ ता छंग ने कहा कि जेल से जुड़े काम और सजा पूरी होने के बाद जेल से छूटने वाले व्यक्तियों पर निगरानी दोनों पेनल्टी के कार्यांवयन के काम हैं। दोनों कार्यों को मजबूत करना चाहिए।
(ललिता)