सीपीसी की 18वीं कांग्रेस के न्यूज केन्द्र ने 12 नवंबर को चौथी न्यूज ब्रीफिंग बुलाई। चीनी राजकीय आवास और शहरी व देहाती निर्माण मंत्रालय, राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग, पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय और मानव संसाधन व सामाजिक गारंटी मंत्रालय के जिम्मेदार व्यक्तियों ने 450 देशी-विदेशी संवाददाताओं को नागरिक जीवन स्थिति से अवगत कराया।
आवास और शहरी व देहाती निर्माण मंत्री च्यांग वेई सिन ने कहा कि सीपीसी की 16वीं कांग्रेस के बाद चीन में शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के निर्माण में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई हैं। भविष्य में राष्ट्रीय स्थिति के अनुरूप आवास व्यवस्था में लगातार सुधार करने के साथ साथ गारंटी आवास परियोजना को तेज किया जाएगा।
राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग के उप प्रमुख चू ची सिन ने कहा कि 2012 से 2015 तक चीन में चिकित्सा बीमा व्यवस्था की स्थापना, बुनियादी दवा व्यवस्था में सुधार और सरकारी अस्पतालों में सुधार बढ़ाया जाएगा।
पर्यावरण संरक्षण मंत्री चो शंग श्येन ने कहा कि सीपीसी की 16वीं कांग्रेस के बाद चीन में पर्यावरण संरक्षण में स्पष्ट प्रगति हुई है। 18वीं कांग्रेस की कार्य रिपोर्ट में पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण पर भी जोर दिया गया है।
मानव संसाधन व सामाजिक गारंटी मंत्रालय के उप प्रमुख यांग ची मिंग ने कहा कि मानव संसाधन और सामाजिक गारंटी नागरिक जीवन से सीधे संबंधित है। भविष्य में मंत्रालय रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए और कारगर कदम उठाएगा।