Web  hindi.cri.cn
चीन की वैज्ञानिक विकास अवधारणा पर विदेशियों का ध्यान
2012-11-12 19:24:48

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के दौरान कई देशों के जाने-माने व्यक्तियों ने चीन द्वारा वैज्ञानिक विकास की अवधारणा को लागू किये जाने पर बड़ा ध्यान दिया है। उनका विचार है कि वैज्ञानिक विकास की अवधारणा भविष्य में चीन के साथ साथ अन्य विकासशील देशों के लिए लाभदायक है।

चीन-श्रीलंका सांस्कृतिक सहयोग संघ के अध्यक्ष श्रीलंकाई अबेसेकला ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को सत्ता संभालने के दौरान नए नए मुद्दे मिले, जिनमें से एक वैज्ञानिक विकास की अवधारणा है। 10 सालों तक चीन का तेज विकास उल्लेखनीय है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में चीन के शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच, अर्थतंत्र और समाज के बीच, देश में विकास और विदेश नीति में संतुलित विकास हुआ है। चीन के विकास से न केवल चीनी जनता को अच्छा जीवन मिल सकता है, बल्कि विश्व समृद्धी में योगदान भी मिल सकता है। चीन बेहतर आर्थिक विकास करने के साथ साथ अन्य देशों को सहायता भी देता है, जिससे विश्व के शांतिपूर्ण विकास के लिए योगदान भी किया गया है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व महासचिव वर्धन ने कहा कि वैज्ञानिक विकास की अवधारणा चीन के समाजवादी आधुनिकीकरण के निर्माण का निर्देशन करने वाली महत्वपूर्ण विचारधारा है। पिछले दस वर्षों में चीन ने बहुत उपलब्धी पाई है और ये विकासशील देशों के लिये लाभगायक है।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040