Web  hindi.cri.cn
कान्नान तिब्बती थांगखा प्रदर्शनी सोल में आयोजित
2014-01-27 17:57:04

16 जनवरी को उत्तर पश्चिमी चीन के कानसू प्रांत के कान्नान तिब्बती प्रिफैक्चर की तिब्बती संस्कृति से जुड़ी थांगखा प्रदर्शनी दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में आयोजित हुई। यह वर्ष 2014 वसंत त्योहार के उपलक्ष्य पर चीनी संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों के श्रृंखला का एक अहम भाग है। सोल में थांगखा प्रदर्शनी शुरू होने से सिलसिलेवार सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित होंगी।

मौजूदा कान्नान तिब्बती थांगखा प्रदर्शनी जनवरी की 16 तारीख से 4 मार्च तक सोल के जोंग्रो-गु क्षेत्र में स्थित चीनी सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित हो रही है। जिसमें प्रदर्शित थांगखा चित्र कानसू प्रांत के कान्नान तिब्बती प्रिफैक्चर के तिब्बत संस्कृति संबंधी वैज्ञानिक और तकनीकी विकास कंपनी द्वारा दस साल की मेहनत के बाद तैयार किए जाते हैं। प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में कानसू प्रांत के सांस्कृतिक विभाग के उप प्रधान वांग वनछ्वान ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित थांगखा रचनाओं के बारे में बताया:"थांगका तिब्बती संस्कृति का एक अहम अंग है, जो तिब्बती बौद्ध धर्म की संस्कृति के विरासत में लेते हुए आगे विकास का प्रमुख रुप है। वर्तमान में थांगखा को चीन सरकार ने राष्ट्रीय गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया गया है। कान्नान तिब्बती प्रिफैक्चर के लींगछङ तिब्बती संस्कृति संबंधी वैज्ञानिक और तकनीकी विकास कंपनी ने दस साल में इसे तैयार किया है। प्रदर्शित'कान्नान तिब्बती संस्कृति का एक हज़ार थांगखा'बहुत मूल्यवान है।"

बताया जाता है कि मौजूदा सोल प्रदर्शनी में प्रदर्शित थांगखा रचनाएं मुख्य तौर पर तिब्बती बौद्ध धर्म के विषयों से जुड़े हुए हैं, जिनमें बौद्ध धर्म में भगवान बुद्ध शाक्यमुनी, मंजुश्री,बोद्धिसत्व अवलोकितेश्वर जैसी बुद्ध मूर्तियां शामिल हैं। हरेक थांगखा की चौड़ाई 1.2 मीटर है, और ऊंचाई 1.8 मीटर, जिन्हें तिब्बती जाति की विशेषता और रंगारंग धार्मिक कलात्मक शैली दिखाई जा रही है।

लम्बे समय में चीन और दक्षिण कोरिया के बौद्ध धार्मिक जगत के बीच घनिष्ट संपर्क और पारंपरिक मैत्री कायम हुई है। मौजूदा थांगाखा प्रदर्शनी में दक्षिण कोरियाई बौद्ध धर्म के आचार्य वूखोंग ने कहा कि इस प्रदर्शनी से ज्यादा से ज्यादा दक्षिण कोरियाई बौद्ध श्रद्धालु और आम नागरिक चीन के कानसू प्रांत और कान्नान तिब्बती प्रिफैक्चर की तिब्बती संस्कृति के बारे में अधिक जानकारी हासिल करेंगे। उन्होंने कहा:"दक्षिण कोरिया में कभी-कभार चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की थांगखा चित्र प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसका आम नागरिकों ने स्वागत किया। लेकिन इस बार की प्रदर्शनी बहुत विशेष है। मैंने सुना है कि प्रदर्शनी'कान्नान तिब्बती संस्कृति का एक हज़ार थांगखा'अब गिनीज़ बुक ऑफ रिकार्ड्स के लिए आवेदन कर रहा है। उम्मीद है कि मौजूदा प्रदर्शनी के जरिए दक्षिण कोरियाई बौद्ध धर्म के अनुयायी और आम नागरिक उत्तर पश्चिमी चीन के कानसू प्रांत और कान्नान तिब्बती प्रिफैक्चर की तिब्बती संस्कृति और तिब्बती जाति के थांगखा कला के बारे में और जानकारी हासिल करेंगे। उम्मीद है कि मौजूदा थांगखा प्रदर्शनी के माध्यम से चीनी और दक्षिण कोरियाई लोगों के बीच भाईचारे के संबंध और घनिष्ट होंगे।"

"चीनी कानसू प्रांत के कान्नान तिब्बती संस्कृति का थांगखा प्रदर्शनी"के आयोजन से वर्ष 2014"खुशहाल वसंतोत्सव"सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला भी शुरू हुई। दक्षिण कोरिया स्थित चीनी दूतावास के सांस्कृतिक काउंसलर और सोल स्थित चीनी सांस्कृतिक केंद्र के प्रधान शी रेइलिन ने हमारे संवाददाता को बताया कि वसंत त्योहार चीनी और दक्षिण कोरियाई जनता का परंपरागत त्योहार है। चीन से आए सांस्कृतिक कलात्मक प्रतिनिधिमंडल दक्षिण कोरिया में तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा: "मौजूदा थांगखा प्रदर्शनी इस वर्ष वसंतोत्सव सिलसिलेवार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पहला भाग है। बाद में हम सोल में'कलात्मक भवन'नामक कान्नान तिब्बती नृत्य-संगीत अभिनय प्रस्तुत करेंगे। फिर'खुशहाल वसंतोत्सव'के अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम। इसके अलावा हम सोल में संगीत कंसर्ट के आयोजन के लिए'समुद्री रेशम मार्ग'नामक संगीत दल का निमंत्रण भी करेंगे। हमें आशा है कि इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए चीन और दक्षिण कोरिया के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान आगे बढ़ेगा और द्विपक्षीय मानविकी आवाजाही भी मज़बूत होगी।" (श्याओ थांग)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040