Web  hindi.cri.cn
दूसरी चीन-यूरोप वरिष्ठ रणनीतिक वार्ता आयोजित हुई
2011-05-13 18:57:11

दूसरी चीन-यूरोप उच्च स्तरीय रणनीतिक वार्ता 12 मई को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में आयोजित हुई,जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विकास, चीन-यूरोप संबंध और अंतर्राष्ट्रीय स्थिति पर गहराई और निष्कपटता से व्यापक विचार-विमर्श किया। चीनी स्टेट काउंसलर ताई बिंग क्वो और यूरोपीय संघ के विदेश व सुरक्षा नीति के उच्च स्तरीय प्रतिनिधि,यूरोपीय समिति के उपाध्यक्ष श्री एशटोन ने वार्ता की सह-अध्यक्षता की।

ताई बिंग क्वो ने कहा कि दोनों पक्षों को एक दूसरे का आदर करना चाहिए, बराबरी का बर्ताव करना चाहिए और विश्वास को और बढ़ाना चाहिए, ताकि चीन-युरोप संबंध का अधिक उच्च स्तर पर विकास किया जा सके। उन्होंने यूरोपीय संघ से चीन को हथियार बेचने पर लगाए प्रतिबंध को हटाने और चीन को बाजार अर्थव्यवस्था का दर्जा देने की आशा जताई।

एशटोन ने कहा कि यूरोपीय संघ एक मज़बूत, विकसित और सफल चीन चाहता है, और चीन के विकास से यूरोप-चीन सहयोग में व्यापक अंतर मौजूद है। यूरोप संघ चीन की संप्रभुता का आदर करता है और दोनों पक्षों के बीच रणनीतिक साझेदारी संबंध के विकास की कोशिश कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यूरोप-चीन संबंध इक्कीसवीं सदी में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आदर्श मिसाल बनेगा।(देव)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040