बौद्धिक संपदा अधिकार के संरक्षण पर ध्यान दे रहा चीन
2024-11-18 18:35:54
चीन में निर्माण हो रहे और निर्माण पूरा होने वाले राष्ट्र स्तरीय बौद्धिक संपदा संरक्षण केंद्रों की संख्या 74 तक पहुंची है, जो देश के 28 प्रांतों, स्वायत्त प्रदेशों और केंद्र शासित शहरों में स्थित हैं।
बताया जाता है कि चीनी राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार ब्यूरो ने हाल में चच्यांग प्रांत के शाओशिंग शहर में राष्ट्र स्तरीय बौद्धिक संपदा संरक्षण केंद्र का निर्माण करने की अनुमति दी। भविष्य में इस केंद्र में उच्च स्तरीय उपकरण निर्माण और हरित रासायनिक उद्योग से सम्बंदित बौद्धिक संपदा अधिकार के संरक्षण से जुड़े काम किये जाएंगे।
(ललिता)