सुरक्षा परिषद के व्यापक और प्रणालीगत सुधार का समर्थन करता है चीन

2024-11-12 16:07:57

 

79वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 नवंबर को सुरक्षा परिषद की सीटों और सुधार जैसे मामलों पर चर्चा के लिए बैठक आयोजित की। इसमें संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू त्सोंग ने इस बात पर जोर दिया कि चीन सुरक्षा परिषद के व्यापक, सार्थक और प्रणालीगत सुधार का समर्थन करता है।

फू त्सोंग ने कहा कि सुरक्षा परिषद का मौजूदा अभियान सत्ता की राजनीति, भू-राजनीतिक टकराव और दोहरे मापदंड से प्रभावित हो रहा है। सुरक्षा परिषद के अधिकार और विश्वसनीयता को लगातार कमजोर किया जा रहा है। गाजा में संघर्ष एक वर्ष से अधिक समय तक चला है, जिससे अभूतपूर्व हताहत और विनाश हुआ।

फू त्सोंग ने इस बात पर जोर दिया कि अंतर-सरकारी वार्ता ही सुरक्षा परिषद सुधार पर चर्चा के लिए एकमात्र कानूनी मंच है। संयुक्त राष्ट्र ढांचे के तहत सुरक्षा परिषद सुधार से संबंधित किसी भी संयुक्त कार्रवाई पर केवल अंतर-सरकारी वार्ता चैनलों के माध्यम से चर्चा और निर्णय लिया जा सकता है। अंतर-सरकारी वार्ता के अधिकार को चुनौती देने की कोई भी कार्रवाई को सदस्य देशों का समर्थन नहीं मिलेगा और केवल सुरक्षा परिषद सुधार के मौजूदा परिणामों और सकारात्मक गति को नुकसान पहुंचेगा।

फू त्सोंग ने आगे कहा कि चीन मौजूदा अंतर-सरकारी वार्ता में सभी पक्षों के साथ सुरक्षा परिषद के सुधार को व्यापक आम सहमति बनाने, सदस्य देशों के सामान्य हितों को प्रतिबिंबित करने और संयुक्त राष्ट्र के दीर्घकालिक विकास के अनुरूप होने की दिशा में बढ़ावा देने को तैयार है। (मीनू)

रेडियो प्रोग्राम