पहली तीन तिमाहियों में चीन की कुल सेवा आयात और निर्यात मात्रा में साल-दर-साल 14.5% की वृद्धि

2024-11-06 10:58:27

चीनी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 5 नवंबर को जारी आंकड़ों से पता चला कि 2024 की पहली तीन तिमाहियों में चीन की कुल सेवा आयात और निर्यात मात्रा 55.1 खरब युआन थी, जो साल-दर-साल 14.5% की वृद्धि रही।

आंकड़ों के अनुसार, पहली तीन तिमाहियों में चीन का सेवा निर्यात साल-दर-साल 15.3% की वृद्धि के साथ 22.7 खरब युआन तक पहुंचा, और सेवा आयात साल-दर-साल 14% की वृद्धि के साथ 32.4 खरब युआन तक जा पहुंचा।

ज्ञान-गहन सेवा व्यापार लगातार बढ़ रहा है। पहली तीन तिमाहियों में, ज्ञान-गहन सेवाओं का आयात और निर्यात 21.3 खरब युआन था, जो साल-दर-साल 5.3% की वृद्धि है। उनमें से, ज्ञान-गहन सेवाओं का निर्यात 12.06 खरब युआन था, जो साल-दर-साल 4.8% की वृद्धि थी। व्यक्तिगत सांस्कृतिक और मनोरंजन सेवा, और अन्य वाणिज्यिक सेवाओं में क्रमशः 21.4% और 8.7% की वृद्धि हुई। ज्ञान-गहन सेवाओं का आयात 9.2 खरब युआन था, जो साल-दर-साल 6% की वृद्धि थी। व्यक्तिगत सांस्कृतिक और मनोरंजन सेवा, और अन्य वाणिज्यिक सेवाओं में क्रमशः 36.6% और 11.5% की वृद्धि हुई।

यात्रा सेवा तेजी से बढ़ रही हैं। पहली तीन तिमाहियों में, यात्रा सेवाओं में तेजी से वृद्धि जारी रही। यात्रा सेवाओं का आयात और निर्यात 15.05 खरब युआन था, जो साल-दर-साल 42.8% की वृद्धि थी, जो सेवा व्यापार का सबसे बड़ा क्षेत्र बन गया।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम