शनचो-18 का अंतरिक्ष यात्री दल सफलतापूर्वक कैप्सूल से सुरक्षित बाहर निकला

2024-11-04 09:01:19

4 नवंबर को 2 बजकर 15 मिनट पर चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष यान शनचो-18 के अंतरिक्ष यात्री ये क्कांगफू, ली थ्सोंग और ली क्कांगसू सुरक्षित और सफलतापूर्वक कैप्सूल से बाहर निकले और उनका स्वास्थ्य अच्छा है।

चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के अनुसार, शनचो-18 का अंतरिक्ष यात्री दल की अंतरिक्ष यात्रा सफल रही। इससे अंतरिक्ष यात्री ये क्कांगफू ने चीनी अंतरिक्ष यात्रियों का कक्षा में रहने का रिकॉर्ड तोड़ दिया और कुल मिलाकर एक वर्ष से अधिक समय तक उड़ान भरने वाले पहले चीनी अंतरिक्ष यात्री बन गए। अंतरिक्ष यात्री ली थ्सोंग और ली क्कांगसू की पहली उड़ान सफलतापूर्वक पूरी हुई।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम