कज़ान में शी चिनफिंग और नरेंद्र मोदी के बीच वार्ता हुई

2024-10-23 21:51:13

रूस के स्थानीय समय के अनुसार, 23 अक्तूबर को दोपहर बाद, कजान शहर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। 

इस दौरान, शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और भारत दोनों प्राचीन सभ्यताएं, प्रमुख विकासशील देश और वैश्विक दक्षिण के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वे दोनों अपने-अपने देश के आधुनिकीकरण निर्माण के महत्वपूर्ण दौर में हैं। चीन और भारत को ऐतिहासिक प्रवृत्ति और द्विपक्षीय संबंधों की विकास दिशा को सही ढंग से समझना चाहिए, यह दोनों देशों और दोनों देशों के लोगों के मूल हितों से सबसे अधिक मेल खाता है। इसके साथ ही, दोनों पक्षों को संचार और सहयोग को मजबूत करना चाहिए, विरोधाभासों और मतभेदों को ठीक से संभालना चाहिए और एक-दूसरे को एक-दूसरे के विकास के सपने साकार करने देना चाहिए।

शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि चीन और भारत को अंतर्राष्ट्रीय जिम्मेदारियाँ भी निभाते हुए व्यापक विकासशील देशों के लिए एकजुट होकर खुद को मजबूत करने का उदाहरण स्थापित करना चाहिए, और विश्व बहुध्रुवीयता को बढ़ावा देने तथा अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के लोकतंत्रीकरण में योगदान देना चाहिए। 

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम