हिंद महासागर में मालाबार सैन्य अभ्यास पर चीनी रक्षा मंत्रालय की प्रतिक्रिया

2024-10-15 19:31:39

हिंद महासागर में अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के बीच मालाबार संयुक्त सैन्य अभ्यास के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू छ्येन ने मंगलवार को कहा कि संबंधित देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग से तीसरे पक्ष के हितों और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।

 उन्होंने कहा कि तथाकथित चार-पक्षीय तंत्र अमेरिका के लिए चीन को नियंत्रित करने और अपना आधिपत्य बनाए रखने का एक राजनीतिक उपकरण बन गया है। हम चीन के बहाने क्षेत्रीय स्थिति में गुट बनाने और तनाव बढ़ाने के संबंधित पक्षों के प्रयासों का दृढ़ता से विरोध करते हैं। एक छोटा गुट केवल छोटे काम ही कर सकता है। एशिया-प्रशांत क्षेत्र को भू-राजनीतिक क्षेत्र के बजाय विभिन्न देशों के बीच सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनना चाहिए। हम संबंधित देशों से समानता और प्रतिस्पर्धा की मानसिकता को त्यागने और क्षेत्र की सुरक्षा के लिए अधिक लाभकारी कार्य करने का आग्रह करते हैं।

(वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम