शी चिनफिंग ने चीनी विशेषता वाली सैन्य सिद्धांत व्यवस्था के निर्माण पर बल दिया

2024-10-15 19:30:18

चीनी सैन्य सिद्धांत कार्य बैठक 14 से 15 तक पेइचिंग में आयोजित हुई। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अहम निर्देश कर चीनी विशेषता वाली सैन्य सिद्धांत व्यवस्था के निर्माण पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि सैन्य सिद्धांतों का आधुनिकीकरण प्रतिरक्षा और सेना के आधुनिकीकरण का एक महत्वपूर्ण भाग है, जो सेना के सशक्तिकरण में अग्रिम भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि विश्व में सौ वर्षों में अभूतपूर्व परिवर्तन तेजी से चल रहा है। नयी सैन्य क्रांति का तेज विकास हो रहा है। चीन की सुरक्षा और विकास की मांग में गहरा बदलाव आ रहा है। सेना के सशक्तिकरण का लक्ष्य पूरा करना अधिक नाजुक बन गया है। हमें सैन्य सिद्धांत कार्य को पूरी तरह मजबूत करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमें युद्ध मैदान, सेना तथा भविष्य के उन्मुख वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी परिवर्तन ,युद्ध के परिवर्तन और प्रतिद्वंद्वी के परिवर्तन पर  कड़ी नजर रखते हुए चीनी विशेषता वाली सैन्य सिद्धांत व्यवस्था

का निर्माण करना चाहिए ताकि विश्व स्तरीय सेना का निर्माण यथाशीघ्र पूरा करने के लिए वैज्ञानिक समर्थन व नेतृत्व प्रदान किया जाए। (वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम