वांग यी ने नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन पर नेपाली विदेश मंत्री को संवेदना संदेश भेजा

2024-10-03 17:57:33

वांग यी ने कहा कि हाल के दिनों में भारी बारिश के कारण नेपाल में भयंकर बाढ़ और भूस्खलन हुआ है, जिससे बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं और संपत्ति का नुकसान हुआ है। यह जानकर वह स्तब्ध हैं, और उन्होंने मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों और घायल लोगों के प्रति गंभीर संवेदना व्यक्त की।

वांग यी ने यह भी कहा कि पहाड़ों और नदियों से जुड़े एक मित्रवत पड़ोसी के रूप में, चीन ने हमेशा नेपाल के साथ सुख और दुख साझा किया है और एक-दूसरे की मदद की है। चीन नेपाल की ज़रूरतों के अनुसार बाढ़ से लड़ने और आपदा राहत के लिए अपनी क्षमता के भीतर समर्थन और सहायता प्रदान करने को तैयार है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम