79वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम बहस समाप्त हुई

2024-10-01 16:15:47

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र ने 30 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अपनी आम बहस समाप्त की। इस बहस में 190 सदस्य देशों और तीन पर्यवेक्षक देशों के प्रतिनिधियों ने वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

79वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फिलेमोन यंग ने समापन भाषण दिया, जिसमें उन्होंने इजरायल और लेबनानी हिजबुल्लाह के बीच तेजी से बढ़ते संघर्ष पर प्रकाश डाला और चेतावनी दी कि यह संघर्ष पूरे मध्य पूर्व में व्यापक युद्ध में बदल सकता है।

उन्होंने इजरायल, फिलिस्तीनी इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन (हमास) और हिजबुल्लाह सहित सभी संबंधित पक्षों से तत्काल युद्ध विराम पर सहमत होने और सभी बंदियों को रिहा करने का आह्वान किया। यंग ने प्रभावशाली देशों से युद्ध विराम वार्ता और क्षेत्र में हथियारों के प्रवाह को रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयास बढ़ाने का भी आग्रह किया।

मध्य पूर्व संघर्ष से परे, यंग ने एक और महत्वपूर्ण मुद्दे पर बात की: संयुक्त राष्ट्र महासभा में लैंगिक प्रतिनिधित्व। उन्होंने कहा कि बहस में 190 देशों ने हिस्सा लिया, लेकिन वक्ताओं में केवल 10 प्रतिशत महिलाएँ थीं।

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यह कम प्रतिनिधित्व "निराशाजनक और अस्वीकार्य है।" उन्होंने लैंगिक समानता को संयुक्त राष्ट्र के एजेंडे में सबसे आगे रखने के महत्व की पुष्टि की, और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के प्रयासों को तेज़ करने का आह्वान किया।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम