इस वर्ष थाईलैंड में ढाई करोड़ अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक गए

2024-09-26 14:07:25

स्थानीय समय पर 24 सितंबर को थाईलैंड के पर्यटन और खेल मंत्री सोरावोंग थिएनथोंग ने कहा कि इस वर्ष 1 जनवरी से 22 सितंबर तक, थाईलैंड में कुल 2.541 करोड़ अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक आए और 36.4 अरब डॉलर का पर्यटन राजस्व हासिल हुआ। उनमें चीन की मुख्य भूमि से पर्यटकों की संख्या 51.08 लाख है, जो पहले स्थान पर है, उसके बाद मलेशिया, भारत, दक्षिण कोरिया और रूस हैं।

सोरावोंग थिएनथोंग ने कहा कि 16 से 22 सितंबर के बीच कुल 105,000 चीनी पर्यटकों ने थाईलैंड का दौरा किया।

थाईलैंड के पर्यटन और खेल मंत्रालय के अनुसार थाईलैंड हमेशा चीनी पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल रहा है, और हम आगामी चीन के राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों के दौरान चीनी पर्यटकों के थाईलैंड की यात्रा करने की आशा करते हैं।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम