भारत में मंकीपॉक्स का मामला सामने आया

2024-09-24 10:30:06

भारत में 23 सितंबर को मंकीपॉक्स का एक पुष्ट मामला सामने आया है। यह मरीज़ केरल का 38 वर्षीय पुरुष है, जो संयुक्त अरब अमीरात से भारत लौटा था। अब उसकी हालत स्थिर है।

इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 14 अगस्त को मंकीपॉक्स को "अंतर्राष्ट्रीय चिंता वाली सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन घटना" करार दिया। डब्ल्यूएचओ के अनुसार मंकीपॉक्स का क्लैड वन बी वायरस पिछले साल कांगो किंसासा में आया और तेजी से फैलने लगा। अब बुरुंडी, केन्या, रवांडा और युगांडा में इस वायरस का पता लगा है। डब्ल्यूएचओ की घोषणा के बाद यह भारत में आया मंकीपॉक्स का क्लैड वन बी वायरस से पीड़ित पहला मरीज़ है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम