संयुक्त राष्ट्र भविष्य शिखर सम्मेलन उद्घाटित

2024-09-23 11:25:41

दो दिवसीय संयुक्त राष्ट्र भविष्य शिखर सम्मेलन 22 सितंबर को न्यूयॉर्क स्थित यूएन के मुख्यालय में शुरू हुआ। शिखर सम्मेलन में भावी अनुबंध पारित किया गया। इसका उद्देश्य एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण, न्यायपूर्ण, समान, समावेशी, अनवरत और समृद्ध दुनिया का निर्माण करना है।

79वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फिलेमोन यांग ने शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में कहा कि हम परिवर्तन के चौराहे पर खड़े हैं और अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हमें सामूहिक कार्रवाई करने की ज़रूरत है। भावी अनुबंध न सिर्फ वर्तमान संकट का मुकाबला कर सकता है, बल्कि अनवरत, न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण वैश्विक व्यवस्था के लिये भी आधार तैयार कर सकेगा।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि दुनिया उथल-पुथल और परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में सुधार करने के लिये निर्णायक पहला कदम उठाया जाना होगा। उन्होंने वर्तमान शिखर सम्मेलन में गहरा सुधार करने पर विचार करने और संयुक्त राष्ट्र चार्टर की मूल्य अवधारणा के आधार पर वैश्विक संस्थानों को अधिक वैध, निष्पक्ष और प्रभावी बनाने की अपील की।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम