अनुरा कुमार दिसानायके ने श्रीलंका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली

2024-09-23 17:13:33

श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने 23 सितंबर को शपथ ली।

दिसानायके ने कहा कि श्रीलंका कई चुनौतियों का सामना कर रहा है और वह देश में और अधिक प्रभावी निर्णय लेने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। साथ ही, वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ सहयोग करने के लिए तत्पर हैं।

श्रीलंका के चुनाव आयोग द्वारा रविवार को घोषित मतगणना के नतीजों से पता चला कि नेशनल पीपुल्स पावर गठबंधन के नेता अनुरा कुमार दिसानायके ने शनिवार को आयोजित राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की।

बता दें कि दिसानायके का जन्म 1968 में श्रीलंका के उत्तर मध्य प्रांत में एक साधारण परिवार में हुआ था। वह एक बार कैबिनेट मंत्री और सांसद के रूप में कार्य कर चुके हैं।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम