पिछले 75 वर्षों में चीन का शहरीकरण स्तर लगातार बढ़ा है

2024-09-23 17:32:29

23 सितंबर को चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा जारी पिछले 75 वर्षों में नए चीन की आर्थिक और सामाजिक विकास उपलब्धियों पर रिपोर्टों की श्रृंखला से पता चला है कि 2023 के अंत तक, चीन की स्थायी आबादी की शहरीकरण दर 66.16 प्रतिशत तक पहुंच गई, जो 1949 के अंत की तुलना में 55.52 प्रतिशत अंकों की वृद्धि और 0.75 प्रतिशत अंकों की औसत वार्षिक वृद्धि है। यह चीन के शहरीकरण स्तर के निरंतर सुधार, शहर के पैमाने के क्रमिक विस्तार और व्यापक ताकत में उल्लेखनीय वृद्धि का एक ज्वलंत प्रतीक है।

पिछले 75 वर्षों में, चीन ने विश्व इतिहास में सबसे बड़ी और सबसे तेज़ शहरीकरण प्रक्रिया का अनुभव किया है। 1949 के अंत में, चीन में 129 शहर थे और कुल शहरी आबादी 3.9 करोड़ थी। 2023 के अंत तक, चीन में शहरों की संख्या 694 तक पहुँच गई थी, और शहरों की स्थायी आबादी 67 करोड़ तक पहुँच गई थी। इनमें से 29 शहरों की स्थायी आबादी 50 लाख से अधिक है, और 11 शहरों की स्थायी आबादी 1 करोड़ से अधिक है।

चीन में सुधार और खुलेपन की लहर के तहत, विकास क्षेत्र, औद्योगिक पार्क, नए शहर और जिले लगातार उभर रहे हैं, और शहरी निर्माण तेजी से पुराने शहरों की सीमाओं को तोड़ रहा है। 1981 में, चीन का शहरी निर्मित क्षेत्र 7,438 वर्ग किलोमीटर था। 2023 तक, चीन का शहरी भौतिक क्षेत्र 62,038 वर्ग किलोमीटर तक पहुँचा, जो 7.3 गुना की वृद्धि है। क्षेत्रीय आर्थिक विकास योजनाओं के क्रमिक विमोचन के साथ, चीन में शहरी क्षेत्रीय विकास का समन्वय लगातार बढ़ रहा है। 2011 से जोड़े गए 11 प्रीफेक्चर-स्तरीय शहरों में से 9 पश्चिमी क्षेत्र में हैं।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम