श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया

2024-09-23 17:12:52

23 सितंबर को श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि 21 तारीख को हुए राष्ट्रपति चुनाव में एक नए राष्ट्रपति का चुनाव हुआ। उन्होंने प्रासंगिक संवैधानिक प्रावधानों के तहत श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

22 सितंबर को, श्रीलंका के चुनाव आयोग द्वारा घोषित मतगणना के नतीजों से पता चला कि नेशनल पीपुल्स पावर गठबंधन के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने राष्ट्रपति चुनाव जीता है। गुणवर्धने ने राष्ट्रपति चुने जाने पर दिसानायके को बधाई दी।

आपको बता दें कि गुणवर्धने जुलाई 2022 में श्रीलंका के प्रधानमंत्री बने थे। श्रीलंका के संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों की नियुक्ति करता है।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम