श्रीलंका ने राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू की घोषणा की

2024-09-22 16:40:54

श्रीलंका पुलिस के अनुसार, श्रीलंका ने राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू की घोषणा की है, जो 21 सितंबर को रात 10:00 बजे से अगले दिन सुबह 6:00 बजे तक लागू रहेगा।

हालाँकि देश की स्थिति फिलहाल शांत है, लेकिन सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर कर्फ्यू लागू किया गया है। यह श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव के साथ मेल खाता है, जो 21 सितंबर को हुआ था और जिसमें 38 उम्मीदवार शामिल थे।

कर्फ्यू के दौरान, आधिकारिक पहचान पत्र चुनाव-संबंधी कर्तव्यों में शामिल लोगों के लिए पास के रूप में काम करेंगे। इसके अतिरिक्त, हवाई अड्डे पर जाने या वहाँ से आने वाले यात्री अपनी उड़ान टिकट का उपयोग स्वतंत्र रूप से आने-जाने के लिए पास के रूप में कर सकते हैं।

(आलिया)   

रेडियो प्रोग्राम