श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव का मतदान आयोजित

2024-09-21 16:49:41

श्रीलंका में 21 सितंबर को राष्ट्रपति चुनाव का मतदान आयोजित हुआ। कुल 38 उम्मीदवार  चुनाव में खड़े हैं, जिनमें वर्तमान राष्ट्रपति और प्रमुख विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल हैं।

दर्ज हुए मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 70 लाख से अधिक है। देश भर में कुल 13 हजार से अधिक मतदान केंद्र स्थापित किये गये।

श्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव कानून के अनुसार 50 प्रतिशत से अधिक वोट प्राप्त करने वाले उम्मीदवार सीधे जीत जाएंगे। अगर कोई आधे से अधिक वोट प्राप्त नहीं कर सकता,तो शीर्ष दो उम्मीदवार दूसरे दौर के मतदान में भाग लेंगे।

(वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम