“मैं और चीन की कहानी”विशेष कार्यक्रम नाइजीरिया के अबूजा में आयोजित

2024-09-21 16:05:09

17 सितंबर को चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर“मैं और चीन की कहानी”विशेष कार्यक्रम नाइजीरिया के अबूजा में आयोजित हुआ। चाइना मीडिया ग्रुप(सीएमजी) के अध्यक्ष शन हाईशुंग ने एक वीडियो भाषण दिया। नाइजीरिया स्थित चीनी राजदूत यू तुनहाई, नाइजीरिया की प्रतिनिधि सभा के नाइजीरिया-चीन सम्बंध समिति के अध्यक्ष जाफरू याकूबू, संघीय सूचना एवं राष्ट्रीय अभिविन्यास मंत्रालय जनसंपर्क एवं प्रोटोकॉल निदेशक सुलेमान हारुना, नाइजीरियाई पत्रकार संघ के अध्यक्ष क्रिस इसिगुज़ोर ने कार्यक्रम में भाग लिया और भाषण भी दिया। नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, घाना, सिएरा लियोन, दक्षिण सूडान और अन्य देशों के सरकारी अधिकारियों, मीडिया निदेशकों और सांस्कृतिक और शैक्षणिक संस्थानों के लगभग सौ मेहमानों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

   सीएमजी अध्यक्ष शन हाईशुंग ने भाषण में कहा कि चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सीएमजी ने पूरे विश्व में“मैं और चीन की कहानी”एकत्र करने की गतिविधि आयोजित की। 60 से अधिक देशों के दोस्तों ने 1600 से अधिक पत्र भेजकर अपनी कहानी सुनायी। हम अंतर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान और वैश्विक सभ्यता वार्तालाप बढ़ाएंगे और मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में साथ-साथ आगे बढ़ेंगे।

   नाइजीरिया स्थित चीनी राजदूत यू तुनहाई ने कहा कि सीएमजी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कई मर्मस्पर्शी कहानियाँ एकत्र की गईं और चीन और अफ्रीका के बीच गहरी दोस्ती देखी गई। चीन और नाइजीरिया के बीच आदान-प्रदान का एक लंबा इतिहास रहा है और समय के साथ मज़बूत होता जाता है।

   जाफरू याकूबू ने सबसे पहले चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर बधाई दी और चीन की अधिक समृद्धि और ताकत की कामना की। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत तीन प्रमुख पहलों का उद्देश्य सभी मानव जाति के लिए शांति, एकता और समृद्धि के सपने को साकार करना है। वे अफ्रीकी संघ के एजेंडा 2063 के साथ अत्यधिक सुसंगत हैं और उन्हें अफ्रीकी देशों से व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ है। चीन ने नाइजीरिया और पूरे अफ्रीकी महाद्वीप में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, नौकरियां पैदा करने और बुनियादी ढांचे में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चीन की लोगों से लोगों के बीच कूटनीतिक गतिविधियों ने नाइजीरिया और चीन की जनता के बीच मित्रता बढ़ाने के लिए एक ठोस आधार भी तैयार किया है।

   (वनिता)

रेडियो प्रोग्राम