चीनी वायु सेना के Y-20 और J-10 प्रदर्शन विमान ने पहली बार मिस्र के पिरामिड के ऊपर से उड़ान भरी

2024-08-29 16:01:34

आमंत्रण पर पहले मिस्र एयर शो में भाग लेने वाली चीनी वायु सेना के Y-20 और J-10 प्रदर्शन विमानों ने 28 अगस्त को पिरामिड के ऊपर से उड़ान भरी, जो चीन और मिस्र के बीच दोस्ती का एक ऐतिहासिक गवाह बनी।

   28 तारीख की दोपहर में चीनी वायु सेना के एक Y-20 और पा ई एरोबेटिक टीम के छै J-10 विमानों ने पिरामिड के ऊपर से उड़ान भरी। चीनी वायु सेना के पा ई एरोबेटिक टीम के अध्यक्ष ली पिन ने कहा कि इस वर्ष चीन और मिस्र के बीच सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी सम्बंध की स्थापना की 10वीं वर्षगांठ है। यह एयर शो आधुनिक तकनीक और ऐतिहासिक स्मारकों का एक आदर्श मिश्रण है, जो अद्भुत क्षणों और "दोस्ती के निशान" को पीछे छोड़ता है।

   चीनी वायु सेना के प्रवक्ता ने हाल ही में कहा कि वायु सेना की पा ई एरोबेटिक टीम ने यह पहली बार किसी अफ्रीकी देश में प्रदर्शन किया है, और यह प्रदर्शन टीम द्वारा विदेश में अब तक की गई सबसे दूर की उड़ान भी है। यह चीनी वायु सेना की लंबी दूरी की मोबाइल डिलीवरी क्षमताओं और वास्तविक युद्ध प्रशिक्षण स्तर को प्रदर्शित करता है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम