ऑस्ट्रेलियाई नोबेल पुरस्कार विजेता ने ऑस्ट्रेलिया-चीन वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग की प्रशंसा की
प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई चिकित्सा विशेषज्ञ और फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार के विजेता बैरी मार्शल ने 15 अगस्त को कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी में ऑस्ट्रेलिया और चीन के बीच मजबूत सहयोग से प्रभावशाली परिणाम सामने आए हैं और दोनों पक्षों को लाभ हुआ है।
मार्शल ने उस दिन पर्थ में चीनी महावाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि यदि ऑस्ट्रेलिया और चीन इस आधार पर वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग जारी रखते हैं, तो वे संयुक्त रूप से चिकित्सा देखभाल और पर्यावरणीय स्थिरता जैसे विभिन्न पहलुओं में प्रमुख चुनौतियों का समाधान कर सकते हैं, और दोनों देशों और दुनिया के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।
उस दिन का कार्यक्रम मार्शल के चीन लोक गणराज्य का वर्ष 2023 अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान और तकनीक सहयोग पुरस्कार जीतने का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया। वे यह पुरस्कार जीतने वाले पांचवें ऑस्ट्रेलियाई हैं।
ऑस्ट्रेलिया में स्थित चीनी राजदूत श्याओ छ्येन ने मार्शल को एक बधाई पत्र भेजा, जिसमें यह कहा गया है कि मार्शल का पुरस्कार उन सभी ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों की मान्यता है जो लंबे समय से चीन-ऑस्ट्रेलिया वैज्ञानिक और तकनीकी आदान-प्रदान और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं। उच्च-स्तरीय पेटेंट प्राप्त करने और सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार लाने में चीन और ऑस्ट्रेलिया के प्रयास और उपलब्धियां वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग के माध्यम से मानव जाति के साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण की ठोस अभिव्यक्ति है।
चंद्रिमा