चीनी तटरक्षक बलों ने जापानी जहाजों को खदेड़ा

2024-08-15 16:12:03

14 अगस्त को, जापानी मछली पकड़ने वाली नाव "त्सुरुमारू" अवैध रूप से चीन के त्याओयू द्वीप समूह के समुद्री क्षेत्र में घुस गई। चीनी तटरक्षक बलों ने कानून के अनुसार आवश्यक नियंत्रण उपाय किए और उसे दूर जाने की चेतावनी दी।

उन्होंने कहा कि त्याओयू द्वीप और उनके संबद्ध द्वीप चीन की मूल प्रादेशिक भूमि हैं। हम जापान से आग्रह करते हैं कि वह इस समुद्री क्षेत्र में सभी अवैध गतिविधियों को तुरंत रोक दे। चीनी तटरक्षक जहाज कानून के तहत चीन के समुद्री क्षेत्रों में राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और समुद्री अधिकारों और हितों की रक्षा करना जारी रखेंगे।

 (मीनू)

रेडियो प्रोग्राम