जापान के थाईवानी मत्स्य नाव पकड़ने पर चीन ने मामला उठाया
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने 9 अगस्त को जापान द्वारा थाईवानी मत्स्य नाव पकड़ने पर सम्बंधित सवाल के जवाब में बताया कि चीन सरकार थाईवान समेत चीन के मछुआरों के वैध हितों की सुरक्षा को बहुत महत्व देता है। चीन ने जापान के समक्ष गंभीरता से यह मामला उठाया है।
रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में जापान ने थाईवान की दो मत्स्य नावों को मत्स्य कानून के उल्लंघन के मामले में पकड़ा। जुर्माना देने के बाद दोनों नावों की रिहाई की गयी।
प्रवक्ता ने कहा कि चीन-जापान मत्स्य समझौते के तहत जापान को सम्बंधित जल क्षेत्र में चीनी मत्स्य बोट के प्रति कानूनी कदम उठाने का अधिकार नहीं है।
(वेइतुंग)