एक रेखा, एक शहर

2024-07-31 14:31:08

एक रेखा, जो 5000 सालों से चीनी सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए है;

एक रेखा, जो पृथ्वी की सतह से तारों भरे आसमान तक फैली है;

एक रेखा, जो एक रीढ़ की हड्डी की तरह एक शहर को सहारा देती है।

पेइचिंग में, 7.8 किलोमीटर लंबा सेंट्रल एक्सिस मार्ग है जो 13वीं सदी के बाद से चीनी इतिहास की कई सबसे महत्वपूर्ण इमारतों को जोड़ता है। यह चीनी सभ्यता का एक उल्लेखनीय प्रमाण है और यह दुनिया भर में सबसे लंबा और सबसे पुराने शहर का सेंट्रल एक्सिस है। 700 साल से भी पहले डिजाइनरों ने ब्रह्मांड के पारंपरिक चीनी दृष्टिकोण से प्रेरणा पाई और उनका मानना था कि इस रेखा को आकाश में तारों से जुड़ने तक अनंत तक बढ़ाया जा सकता है।



रेडियो प्रोग्राम