केरल भूस्खलन:मृतकों की संख्या बढ़कर 148 हुई

2024-07-31 15:18:19

दक्षिण भारत स्थित केरल प्रदेश सरकार ने मंगलवार को सूचना जारी कर बताया कि प्रदेश में हुए भूस्खलन में मृतकों की संख्या 148 हो गयी है और अन्य 128 घायल हुए हैं।  

ध्यान रहे सोमवार को केरल में लगातार मूसलाधार बारिश से अनेक स्थलों में भूस्खलन हुआ। मार्ग टूटने से राहत कार्य को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो दिनों में केरल में तेज़ वर्षा होगी।

भारतीय प्रधान मंत्री मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर शोक प्रकट किया। केरल प्रदेश सरकार ने मृतकों के लिए दो दिन के शोक की घोषणा की है।

(वेइतुंग)

 

रेडियो प्रोग्राम