कविता महान दीवार से मिलती है, युवा प्राचीन सभ्यता में जीवन शक्ति जोड़ता है

2024-07-25 18:10:57

चीनी लेखक संघ के तत्वावधान में ब्रिक्स देशों के लिए विशेष सत्र पर "पहला अंतर्राष्ट्रीय युवा कविता महोत्सव 18 से 24 जुलाई तक चच्यांग प्रांत के हांगचो शहर और चीन की राजधानी पेइचिंग दोनों जगहों पर आयोजित किया गया।

23 से 24 तारीख तक, ब्रिक्स देशों के युवा कवि पेइचिंग आए, उन्होंने ग्रेट वॉल और फॉरबिडन सिटी का दौरा किया। आलीशान महान दीवार पर और भव्य फॉरबिडन सिटी में, उनका जुनून गर्मियों की तरह गर्म था, उन्होंने प्राचीन सांस्कृतिक विरासत में युवा जीवन शक्ति और नए युग के अर्थों को शामिल करते हुए एक के बाद एक कविताएँ लिखीं और कविताएँ सुनाईं।

23 जुलाई की सुबह, ब्रिक्स देशों के 72 कवि पेइचिंग में मूथ्येनय्वी महान दीवार पर चढ़े और सुन्दर प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लिया और ग्रेट वॉल की महानता को महसूस किया। उस दिन दोपहर को, उन्होंने महान दीवार की तलहती पर एकत्र होकर सक्रिय रूप से "महान दीवार के अंदर और बाहर देखें" थीम वाले काव्य पाठ में भाग लिया।

चीनी लेखक संघ के नेता शी चानच्युन  भाषण देते हुए

चीनी लेखक संघ के नेता शी चानच्युन ने इस मौके पर कहा कि महान दीवार चीन का एक राष्ट्रीय उद्यान और विश्व सांस्कृतिक विरासत है। पूरे इतिहास में, अनगिनत अंतर्राष्ट्रीय मित्र इसकी महिमा और भव्यता की प्रशंसा करने के लिए यहां आए हैं। लेकिन, दुनिया भर से युवा कवि यहां जुटते हैं, यह महान दीवार के हजार साल के इतिहास में पहली बार है। इन युवा कवियों ने अपनी युवा कविताएँ महान दीवार को समर्पित कीं, जो एक बिल्कुल नया अध्याय भी है।

शी चानच्युन ने यह भी कहा कि युवा कवियों ने धूप और हरे पहाड़ों में नीली ईंटों से प्राचीन चीनियों द्वारा निर्मित महान दीवार देखी। उन्होंने कविता और यौवन को माध्यम बनाकर सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान और आपसी सीख का सुन्दर चैनल की स्थापना की, और साथ ही, सराहनीय और लंबे समय तक याद रखने वाली कविता की एक महान दीवार भी बनाई।

इस गतिविधि में चीन, ब्राज़ील, रूस, भारत, दक्षिण अफ़्रीका, ईरान, सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात और इथियोपिया के कवियों ने क्रमशः अपनी-अपनी रचनात्मक कविता कृतियों को सुनाया और साझा किया। अद्भुत पाठ ने युवाओं और प्राचीन सभ्यता के बीच संवाद दिखाया और संस्कृति की विरासत और नवीनता पर प्रकाश डाला।

भारतीय कवि पृथ्वीराज तौर ने मराठी और अंग्रेजी में अपनी "Living Turned to Burning" और "She" दोनों कविताओं को पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान और प्रशंसा को बढ़ावा देना कवियों की जिम्मेदारी है और आज का कार्यक्रम इसी जिम्मेदारी का प्रतिबिंब है। चीनी लेखक संघ ने अंतरराष्ट्रीय कवियों को संवाद करने के लिए एक मंच प्रदान किया है। प्राचीन महान दीवार के नीचे, विभिन्न देशों से आए युवा कवियों ने भिन्न-भिन्न भाषाओं में मूल कविताएँ साझा कीं और सुनाईं। यह एक बहुत ही अविस्मरणीय और सुंदर स्मृति थी।

पृथ्वीराज के अनुसार, एक मराठी कवि और लेखक के रूप में, वह इस बार विभिन्न देशों से आये कवियों की रचनाओं से बहुत प्रभावित हैं, और उन्हें आशा है कि इन कविताओं का मराठी में अनुवाद किया जाएगा और विभिन्न देशों के कवियों की रचनाओं का एक मराठी संग्रह प्रकाशित किया जाएगा।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम