वियतनाम में न्गुयेन फू ट्रोंग के लिए राजकीय अंतिम संस्कार आयोजित

2024-07-25 14:56:52

स्थानीय समय पर 25 जुलाई को 7 बजे, वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के दिवंगत महासचिव न्गुयेन फू ट्रोंग का राजकीय अंतिम संस्कार शुरू हुआ। वियतनाम की राजधानी हनोई में राष्ट्रीय अंत्येष्टि गृह, हो ची मिंन शहर में पुनर्मिलन पैलेस और न्गुयेन फू ट्रोंग के गृहनगर हनोई शहर के दांग एन क्षेत्र में एक साथ शोक समारोह आयोजित किए गए। राजकीय अंतिम संस्कार 26 जुलाई की दोपहर तक चलेगा।

वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय स्वास्थ्य आयोग ने 19 जुलाई को घोषणा की कि उसी दिन वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव न्गुयेन फू ट्रोंग का 80 वर्ष की उम्र में बीमारी से निधन हो गया।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम