दुनिया के लिए चीन की नई गुणवत्ता उत्पादक शक्तियों का क्या मतलब है?

2024-07-21 15:55:04

वर्तमान में, नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियां चीन के आर्थिक क्षेत्र में एक गर्म शब्द बन गया है। हाल ही में आयोजित सीपीसी की 20वीं केंद्रीय समिति के तीसरे पूर्णाधिवेशन में चीन में व्यापक सुधारों को और गहरा करने के लिए एक नए खाका तैयार किया गया, जिसमें प्रस्तावित किया गया कि स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार नई गुणवत्ता उत्पादक शक्तियों का विकास करने के लिए प्रणालियों और तंत्रों को संपूर्ण करने की आवश्यकता है। विश्लेषकों का मानना है कि इससे पता चलता है कि चीन संबंधित सुधारों को गहरा करके, नई गुणवत्ता उत्पादक शक्तियों के निर्माण, विकास व वृद्धि के लिए एक बेहतर संस्थागत वातावरण तैयार करेगा, उच्च गुणवत्ता वाले विकास को प्राप्त करने और चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण को बढ़ाने के लिए मजबूत गति प्रदान करेगा।

बाहरी कारकों के दृष्टिकोण से, मानव इतिहास में सभी औद्योगिक क्रांति और सूचना क्रांति सभी उत्पादकता के युगांतरकारी परिवर्तनों से उत्पन्न हुई थीं। आज, तकनीकी परिवर्तन दिन ब दिन बदल रहे हैं, और विश्व अर्थव्यवस्था में नई वृद्धि नई उत्पादकता से प्रेरित होनी चाहिए। आंतरिक कारकों के दृष्टिकोण से, चीन की अर्थव्यवस्था में हाल के वर्षों में गहरा बदलाव आया है। अब चीन जीडीपी वृद्धि के बजाए उच्च गुणवत्ता वाले विकास पर ध्यान दे रहा है। और नवाचार के माध्यम से नए उद्योगों को विकसित करने का समय आ गया है।

गहरे दृष्टिकोण से, नई गुणवत्ता उत्पादक शक्तियों का विकास केवल आर्थिक और औद्योगिक नीतियों का मामला नहीं है, बल्कि गहन सुधारों पर निर्भर करते हुए आर्थिक प्रणाली, विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रणाली, प्रतिभा प्रणाली आदि को संपूर्ण करना चाहिए, उच्च-स्तरीय खुलेपन का विस्तार करके बेहतर अंतरराष्ट्रीय वातावरण तैयार करना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व उप महासचिव एरिक सोल्हेम ने हाल ही में सुधारों को गहरा करने और नई गुणवत्ता उत्पादक शक्तियों को जोर से विकसित करने के लिए चीन के उपायों की सराहना की। उनका मानना है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के नेतृत्व में हरित परिवर्तन का पालन करना 21वीं सदी में चीन की सफलता की कुंजी होगी।

हाल ही में जारी चीन की अर्थव्यवस्था की "अर्ध-वार्षिक रिपोर्ट" से पता चलता है कि नई गुणवत्ता उत्पादक शक्तियों से प्रेरित होकर, चीन की अर्थव्यवस्था अधिक स्पष्ट रूप से "नई" व "हरित" की दिशा में बदल रही है। यह न केवल चीन को सशक्त बनाता है, बल्कि दुनिया को भी प्रसारित करता है।

(मीनू)

 

रेडियो प्रोग्राम