वॉन डेर लेयेन को यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया

2024-07-19 10:48:33

यूरोपीय संसद ने 18 जुलाई को फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में एक पूर्णाधिवेशन आयोजित किया और मतदान के जरिए उर्सुला वॉन डेर लेयेन को यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया।

वर्तमान में यूरोपीय संसद के 720 सदस्य हैं। उस दिन दोपहर को हुए मतदान में वॉन डेर लेयेन को 401 वोट मिले और उन्हें यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष के रूप में फिर से बनने की मंजूरी मिल गई।

बता दें कि वॉन डेर लेयेन दिसंबर 2013 में जर्मन रक्षा मंत्री बनीं और जर्मन इतिहास में पहली महिला रक्षा मंत्री थीं। 2019 के अंत में, वॉन डेर लेयेन ने यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष के रूप में अपना पहला पांच साल का कार्यकाल शुरू किया।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम