द्विपक्षीय वार्ता और परामर्श के लिए जापान और दक्षिण कोरिया जाएंगे चीनी उप विदेश मंत्री

2024-07-19 18:09:24

  19 जुलाई को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में चीन प्रवक्ता ने सम्बंधित सवालों का जवाब देते हुए कहा कि चीनी उप विदेश मंत्री मा चाओश्यू आमंत्रण पर 21 से 25 जुलाई तक 16वें दौर चीन-जापान रणनीतिक वार्ता और चीन और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालयों के बीच 10वें दौर की उच्च स्तरीय रणनीतिक वार्ता के लिए जापान की राजधानी टोक्यो और दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल जाएंगे। वार्ता की विशिष्ट व्यवस्था पर फिलहाल विचार-विमर्श किया जा रहा है।

  सम्बंधित वार्ता चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के बीच एक संस्थागत परामर्श व्यवस्था है। वार्ता के दौरान द्विपक्षीय सम्बंधों और समान चिंता वाले अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का गहन रूप से आदान-प्रदान किया जाएगा। चीन को उम्मीद है कि वार्ता के जरिए संपर्क और सहयोग बढ़ाया जाएगा, ताकि चीन-जापान और चीन-दक्षिण कोरिया संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास को मज़बूत किया जा सके। हम समय पर सम्बंधित स्थिति की जानकारी जारी करेंगे।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम