वार्ता द्वारा सम्बंधित पक्षों के साथ दक्षिण चीन सागर मुद्दे के समाधान पर कायम रहेगा चीन:चीनी विदेश मंत्रालय

2024-07-18 17:02:00

वियतनाम द्वारा एकतरफा संयुक्त राष्ट्र कोंटिनेंटल शेल्फ सीमा समिति को दक्षिण चीन सागर के बाहरी कोंटिनेंटल शेल्फ सीमा निर्धारण प्रस्ताव रखने के प्रति चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 18 जुलाई को प्रेस वार्ता में कहा कि चीन इसका डटकर विरोध करता है। चीन ने वियतनाम के सामने गंभीरता से यह मामला उठाया है। चीन वार्ता से सम्बंधित पक्षों के साथ दक्षिण चीन सागर संबंधी विवादित सवाल के समाधान पर कायम रहता है।

प्रवक्ता ने सम्बंधित सवाल के जवाब में कहा कि वियतनाम ने एकतरफा  तौर पर दक्षिण चीन सागर के बाहरी कोंटिनेंटल शेल्फ सीमा निर्धारण योजना प्रस्तुत की। उनका दावा चीन के नानशान द्वीप समूह के आंशिक इलाके को कवर करता है, जिसने चीन की प्रादेशिक अखंडता और समुद्री हितों का उल्लंघन किया है। वह यूएन चार्टर और यूएन समुद्र समझौते आदि अंतर्राष्ट्रीय कानून के विरुद्ध भी है।

प्रवक्ता ने बल दिया कि कोंटिनेंटल समिति अपने नियम के अनुसार वियतनाम और फिलिपींस की सम्बंधित सीमा निर्धारण योजना पर विचार नहीं करेगी। ऐसी कार्रवाई का कोई अर्थ नहीं है और सिर्फ मतभेद उजागर कर विरोधाभास तीव्र करेगी, जो मतभेद के समाधान के लिए लाभदायक नहीं है।

(वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम