रूस और यूक्रेन ने हिरासत में लिए गए 95 सैन्यकर्मियों को एक-दूसरे को सौंप दिया

2024-07-18 10:09:27

रूसी रक्षा मंत्रालय ने 17 जुलाई को घोषणा की कि रूस और यूक्रेन ने एक ही दिन में एक दूसरे को हिरासत में लिए गए 95 लोगों को सौंप दिया।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर कहा कि बातचीत के बाद, हिरासत में लिए गए 95 रूसी सैन्यकर्मी यूक्रेन के नियंत्रण वाले क्षेत्रों से लौट आए। बदले में, रूस ने 95 यूक्रेनी सैन्यकर्मियों को यूक्रेन को सौंप दिया। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने भी 17 जुलाई को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि उस दिन हिरासत में लिए गए 95 यूक्रेनी सैन्य कर्मियों को रूस से रिहा कर दिया गया।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम