300 से अधिक चीनी और विदेशी विशेषज्ञों ने पेइचिंग में डिजिटल विरासत संरक्षण और विकास पर चर्चा की

2024-07-17 10:54:12

2024 सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के डिजिटलीकरण पर अंतर्राष्ट्रीय फोरम 16 जुलाई को पेइचिंग के चोंगकुआनत्सुन इंटरनेशनल इनोवेशन सेंटर में उद्घाटित हुआ। दुनिया भर के 20 देशों और क्षेत्रों के 200 से अधिक सांस्कृतिक संस्थानों, विश्वविद्यालयों और उद्यमों के 308 प्रतिनिधियों ने फोरम में भाग लिया और डिजिटलीकरण की लहर के तहत सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के उच्च गुणवत्ता वाले विकास पर संयुक्त रूप से चर्चा की।

वर्तमान फोरम ने विरासत स्थलों का पेशेवर निरीक्षण, सर्वोत्तम अभ्यास मामलों की प्रतियोगिताएं और डिजिटल विरासत प्रदर्शनी आदि क्षेत्र स्थापित किये। 4 दिवसीय सम्मेलन के दौरान, मेहमान ऐतिहासिक शहरों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल गुफा मंदिरों और पुरातात्विक स्थलों जैसे विषयों पर आदान-प्रदान और चर्चा करेंगे। फोरम के दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्थानिक सूचना प्रौद्योगिकी, 3डी-मॉडलिंग और विरासत संरक्षण नैतिकता सहित 14 क्षेत्रों में 100 से अधिक पेशेवर रिपोर्ट और मामले जारी किए जाएंगे।

चीनी छिंहुआ विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष यांग पिन ने फोरम में बताया कि डिजिटल सांस्कृतिक विरासत संरक्षण पर अंतर्राष्ट्रीय फोरम 2010 में छिंग्हुआ विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किया गया था और वह एक उद्योग अकादमिक सम्मेलन से एक व्यापक शैक्षणिक और उद्योग विनिमय मंच में विकसित हुआ है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम