पुतिन और मोदी ने वार्ता में यूक्रेन संकट आदि सवालों पर विचार किया

2024-07-10 10:07:58

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने 9 जुलाई को क्रेमलिन भवन में यात्रा पर आये भारतीय प्रधान मंत्री मोदी के साथ वार्ता की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंध,यूक्रेन संकट आदि सवालों पर विचार किया।

पुतिन ने वार्ता में कहा कि रूस और भारत का आर्थिक व व्यापारिक सहयोग स्थिरता से आगे बढ़ रहा है। दोनों देश यूएन,ब्रिक्स और एससीओ आदि ढांचे के तहत अंतर्राष्ट्रीय सहयोग करते हैं।

यूक्रेन संकेट के प्रति मोदी ने कहा कि भारत यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण समाधान का पक्षधर है और इस मुद्दे पर मदद देने को तैयार है।

मोदी ने 8 से 9 जुलाई तक रूस की औपचारिक यात्रा की। करीब पाँच साल में यह उन की पहली रूस-यात्रा है।

(वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम