सीएमजी का विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार समारोह नामक कार्यक्रम शुरू

2024-07-10 15:40:17

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने 10 जुलाई को पेइचिंग में चीनी विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार समारोह नामक कार्यक्रम शुरू किया। इसके साथ ही विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार वेधशाला का अनावरण भी किया गया।

प्रतिष्ठित, श्रेष्ठ और समृद्ध विज्ञान और प्रौद्योगिकी कार्यक्रम बनाने के लिए सीएमजी ने चीनी विज्ञान अकादमी और इंजीनियरिंग अकादमी के वैज्ञानिकों को शिक्षाविद वैज्ञानिक सलाहकार दल का सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया।

समारोह में सीएमजी के संपादकीय बैठक के सदस्य श्युए चीच्वुन ने कहा कि सीएमजी एआई के सहारे कार्यक्रम बनाने में जुटा है। चीनी विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार समारोह नामक कार्यक्रम विज्ञान में और अधिक युवाओं का उत्साह बढ़ाएगा।

वहीं, आनह्वेइ प्रांत के हफेई शहर के पार्टी सचिव चांग होंगवन ने कहा कि हफेई शहर राष्ट्रीय रणनीतिक वैज्ञानिक और तकनीकी निर्माण में योगदान करने में प्रयास कर रहा है। सीएमजी का विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार समारोह नामक कार्यक्रम हफेई के लिए प्रदर्शन करने की खिड़की है। हफेई शहर लगातार तकनीकी नवाचार और औद्योगिक नवाचार का साथ में विकास करेगा।

इसके साथ सीएमजी के पहले विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार वेधशाला का अनावरण भी उसी दिन किया गया, जो आनह्वेइ प्रांत के हफेई शहर में स्थित है। सीएमजी वैज्ञानिक नवाचार दिखाने के लिए पूरे देश में दस विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार वेधशाला स्थापित करेगा।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम