भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस दौरे पर

2024-07-09 18:22:39

स्थानीय समयानुसार 8 जुलाई की दोपहर को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष विमान से मॉस्को पहुंचकर रूस की आधिकारिक यात्रा शुरू की।

भारत से रवाना से पहले मोदी ने कहा कि वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुतिन उनके दोस्त हैं। मोदी ने ऊर्जा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, चिकित्सा देखभाल, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन और मानवीय आदान-प्रदान में भारत और रूस के बीच विशेष और बेहतर रणनीतिक साझेदारी पर जोर दिया।

मॉस्को पहुंचने के बाद, मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रूसी भाषा में पोस्ट किया कि भारत को उम्मीद है कि रूस के साथ रणनीतिक साझेदारी "मजबूत होती रहेगी।" उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने से दोनों देशों के लोगों को काफी फायदा होगा। उन्हें उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच नवाचार और आधुनिक प्रौद्योगिकी में सहयोग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

रूसी राष्ट्रपति के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने 8 जुलाई को कहा कि अनुमान है कि दोनों देशों के नेता संक्षिप्त और बड़ी दोनों तरह की बैठकों के दौरान लंबी बातचीत करेंगे। उसी दिन की शाम को मोदी ने पुतिन से अनौपचारिक बातचीत की। साथ ही वे पुतिन द्वारा आयोजित एक निजी रात्रिभोज में भी शामिल हुए। जानकारी के अनुसार अपनी रूस यात्रा के दौरान मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन और अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगे।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम