चीनी केंद्रीय सैन्य आयोग ने जनरल के पद पर पदोन्नति समारोह आयोजित किया

2024-07-09 19:35:04

चीनी केंद्रीय सैन्य आयोग का जनरल पद पर पदोन्नति समारोह 9 जुलाई को पेइचिंग में आयोजित किया गया। केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने इसमें भाग लिया।

शाम लगभग 4 बजे, समारोह चीन लोक गणराज्य के राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ। केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष ज्यांग यूश्या ने शी चिनफिंग द्वारा हस्ताक्षरित जनरल पद पर पदोन्नति आदेश पढ़ा। केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष हे वेइतोंग ने पदोन्नति समारोह की अध्यक्षता की।

शी चिनफिंग ने केंद्रीय सैन्य आयोग के राजनीतिक कार्य विभाग के कार्यकारी उप निदेशक हे होंगजुन को जनरल के पद पर पदोन्नत करने का एक आदेश जारी किया, और उन्हें बधाई दी। हे होंगजुन ने शी चिनफिंग को सलाम किया और समारोह में भाग लेने वाले सभी साथियों को सलाम किया। इस दौरान दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं।

पदोन्नति समारोह चीनी जन मुक्ति सेना के सैन्य गीत के साथ समाप्त हुआ।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम