भारत नियंत्रित कश्मीर में सेना के काफिले पर हमला ,चार जवानों की मौत
2024-07-09 10:37:58
8 जुलाई को भारत नियंत्रित कश्मीर में सेना के काफिले पर हमला हुआ ,जिसमें चार सैनिक मारे गये और अन्य छह घायल हुए। स्थानीय मीडिया ने यह ख़बर जारी की।
बताया गया है कि हमला श्रीनगर के दक्षिण 300 किलोमीटर दूर कठुआ जिले के मचेड़ी में हुआ। पहले सशस्त्र तत्वों ने एक ग्रेनेड फेंका,फिर फायरिंग शुरू की। जवानों ने फौरन ही जवाबी हमला किया। इसके बाद हमलावर जंगल में फरार हो गये। घायल सैनिकों का इलाज चल रहा है।
(वेइतुंग)