हांगकांग को दान किए गए पांडा की नई जोड़ी की पुष्टि हुई

2024-07-09 18:58:56

चीन के सछ्वान प्रांत का दौरा करने वाले हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के प्रमुख प्रशासक ली का-चिउ ने 9 जुलाई को कहा कि चीन के राष्ट्रीय वानिकी और घास के मैदान प्रशासन ने हांगकांग के लिए पांडा की एक नई जोड़ी का चयन किया है। वे 5 से 8 वर्ष की उम्र के वयस्क पांडा हैं। उनमें से नर पांडा का वजन लगभग 120 किलोग्राम है और वह बुद्धिमान और सक्रिय है, जबकि मादा पांडा का वजन लगभग 100 किलोग्राम है और उसका स्वभाव विनम्र है। पांडा की नई जोड़ी वर्ष 2024 में चीनी राष्ट्रीय दिवस से पहले हांगकांग पहुंचने की उम्मीद है।

ली का-चिउ ने कहा कि चयनित पांडा हांगकांग में अपनी अगली पीढ़ी को जन्म देने की उम्मीद है।

रेडियो प्रोग्राम