चीन ने कांगो (किनशासा) के सभी सशस्त्र समूहों से तुरंत हथियार छोड़ने का आग्रह किया

2024-07-09 18:25:22

संयुक्त राष्ट्र में चीन के उप स्थायी प्रतिनिधि कंग श्वांग ने 8 जुलाई को सुरक्षा परिषद की कांगो (किनशासा) मुद्दे की समीक्षा के दौरान कहा कि चीन कांगो (किनशासा) के सभी सशस्त्र समूहों से तुरंत अपने हथियार डालने और कब्जे वाले क्षेत्रों से हटने का आग्रह करता है।

कंग श्वांग ने बल देकर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को कांगो (किनशासा) में सशस्त्र समूहों के बीच युद्धविराम और हिंसा की समाप्ति को बढ़ावा देना चाहिए। उनके अनुसार सिर्फ़ पिछले तीन महीनों में, सशस्त्र गिरोहों द्वारा 500 से अधिक नागरिकों की हत्या कर दी गई है, और 73 लाख लोगों को जबरन विस्थापित किया गया है। 3 जुलाई को, कांगो (किनशासा) में एक चीनी कंपनी पर सशस्त्र बलों द्वारा हमला किया गया, जिसके परिणामस्वरूप कई चीनी नागरिक मारे गए और लापता हो गए। चीन इसकी कड़ी निंदा करता है और मांग करता है कि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और कानून के मुताबिक कड़ी सजा दी जाए।

कंग श्वांग के अनुसार अप्रैल में, कांगो (किनशासा) सरकार ने कई सशस्त्र समूहों के साथ युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए और युगांडा और बुरुंडी के साथ द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग शुरू किया। प्रासंगिक प्रगति की सराहना करने के योग्य हैं। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को कांगो (किनशासा) की संप्रभुता, स्वतंत्रता और प्रादेशिक अखंडता का सम्मान करना चाहिए, और सुरक्षा व स्थिरता बनाए रखने और मानवीय स्थिति में सुधार करने के लिए कांगो (किनशासा) को रचनात्मक सहायता प्रदान करनी चाहिए।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम