शी चिनफिंग ने ताजिक मीडिया में एक हस्ताक्षरित लेख प्रकाशित किया

2024-07-05 16:09:36

 5 जुलाई को ताजिकिस्तान की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ताजिकिस्तान की "पीपुल्स डेली" और "खोवर" राष्ट्रीय समाचार एजेंसी में "हाथ मिलाकर चीन-ताजिकिस्तान संबंधों के लिए एक बेहतर कल बनाएं" शीर्षक एक हस्ताक्षरित लेख प्रकाशित किया।

शी चिनफिंग ने लेख में कहा कि चीन और ताजिकिस्तान पहाड़ों और नदियों से जुड़े हुए हैं और एक समान नियति साझा करते हैं। प्राचीन सिल्क रोड 2,000 से अधिक वर्षों से दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता का गवाह रहा है। 32 साल पहले, चीन ने ताजिकिस्तान के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए, जिससे दोनों देशों के बीच दोस्ती का एक नया अध्याय शुरू हुआ। पिछले 32 वर्षों में, चीन-ताजिकिस्तान संबंध अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव की कसौटी पर खरे उतरे हैं, और हमेशा विकास की स्वस्थ और स्थिर रुझान बनाए रखते हैं। अच्छे-पड़ोसी मित्रता से लेकर रणनीतिक साझेदारी तक और फिर चतुर्मुखी रणनीतिक साझेदारी तक की ऐतिहासिक छलांग लगाई गयी है। दोनों पक्षों ने चीन-ताजिकिस्तान साझा भविष्य समुदाय का सह-निर्माण करने की घोषणा की, और पड़ोसी देशों के बीच संबंधों के विकास के लिए एक सफल रास्ता बनाया गया।

शी ने कहा कि वर्तमान में, चीन और ताजिकिस्तान दोनों राष्ट्रीय विकास और पुनरोद्धार के महत्वपूर्ण चरण में हैं। चीन उच्च-गुणवत्ता वाले विकास और खुलेपन को बढ़ाने के लिए महान प्रयास कर रहा है, और चीनी शैली के आधुनिकीकरण के जरिए सर्वांगीण रूप से मजबूत देश के निर्माण और राष्ट्र के पुनरुत्थान को बढ़ावा दे रहा है। ताजिकिस्तान भी "2030 से पहले राष्ट्रीय विकास रणनीति" को साकार करने की राह पर आगे बढ़ रहा है। मुझे उम्मीद है कि वर्तमान यात्रा के माध्यम से, मैं राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन के साथ दोनों देशों के बीच सहयोग योजनाओं पर चर्चा कर सकता हूं और चीन-ताजिकिस्तान संबंधों को एक नए स्तर पर ले जा सकता हूं।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम