“शी चिनफिंग के पसंदीदा ऐतिहासिक उद्धरण”का तीसरा एपिसोड ताजिकिस्तान में प्रसारित

2024-07-05 16:03:47

 

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ताजिकिस्तान की राजकीय यात्रा के अवसर पर, चाइना मीडिया ग्रुप द्वारा बनाये गये ताजिक भाषा वाले "शी चिनफिंग के पसंदीदा ऐतिहासिक उद्धरण" का तीसरा एपिसोड ताजिकिस्तान में लॉन्च किया जाएगा। ताजिकिस्तान के "पीपुल्स डेली" समेत कई स्थानीय मुख्य मीडिया ने इस बारे में रिपोर्ट दी, जिस पर ताजिकिस्तान के विभिन्न जगतों का ध्यान आकर्षित हुआ।

बताया जाता है कि “शी चिनफिंग के पसंदीदा ऐतिहासिक उद्धरण”के तीसरे एपिसोड में समान समृद्धि, पारिस्थितिक पर्यावरण, सांस्कृतिक उत्तराधिकार, सांस्कृतिक विविधता आदि विषय शामिल हैं। इसमें शी चिनफिंग के भाषण, लेख और बातचीत में उल्लिखित प्राचीन चीनी किताबों और शास्त्रीय उद्धरण के ज़रिये ताजिकिस्तान के लोगों को चीनी शैली के आधुनिकीकरण का सांस्कृतिक आधार दिखाया जाता है।

ताजिकिस्तान इस्माइल समाचार,  ताजिकिस्तान वखान शाम समाचार, "कजाकिस्तान टुडे" समाचार एजेंसी, रूस की वोल्गोग्राड पोस्ट, रूस की सेंट पीटर समाचार एजेंसी, तुर्कमेनिस्तान काराकुम आर्थिक और व्यापार ऑनलाइन आदि एशिया व यूरोप और दुनिया भर के लगभग 100 मुख्य समाचार मीडिया ने यह खबर प्रसारित की।

ताजिकिस्तान के विभिन्न जगतों के लोगों ने कार्यक्रम के प्रसारण पर उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया व्यक्त की। उनका मानना है कि इस कार्यक्रम से ताजिक लोग राष्ट्रपति शी चिनफिंग की देश प्रशासन में बुद्धिमत्ता को महसूस कर सकेंगे और चीनी संस्कृति के प्रति उनकी समझ को भी बढ़ाया जाएगा।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम