शिनच्यांग में थ्येनशान पर्वत के मध्य और पूर्वी भाग पर वन्यजीव और वनस्पतियों की जांच पूरी

2024-07-03 14:37:01

चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश में थ्येनशान पर्वत के मध्य और पूर्वी भाग पर वन्यजीव और वनस्पतियों की जांच डेढ़ साल बाद हाल में पूरी हुई। इससे जानवरों और पौधों की वर्तमान स्थिति की प्रारंभिक जानकारी मिली और पहली बार वन्यजीव और वनस्पतियों के लिए डेटा फ़ाइल बनायी गयी।

पूर्वी श्येनशान पर्वत राज्य स्वामित्व वाले वानिकी प्रशासन के अनुसार यह वर्ष 2014 में हुई पहली जांच के बाद वन्यजीव और वनस्पतियों के लिए दूसरी विशेष जांच है। नये उपायों और नये उपकरणों से जांच पहले से ज्यादा व्यवस्थित और मानकीकृत रही।

बताया जाता है कि थ्येनशान पर्वत का मध्य और पूर्वी भाग शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के उरुमुछी शहर से गुजरता है, जिसका क्षेत्रफल 26,000 वर्ग किलोमीटर है।

जांच के अनुसार थ्येनशान पर्वत के मध्य और पूर्वी भाग में 284 प्रकारों के स्थलीय वन्य जीवन उपलब्ध हैं, जिनमें राष्ट्रीय स्तर पर संरक्षित जानवरों की 58 प्रजातियां मौजूद हैं। वहीं, 855 प्रजाति के पौधों हैं, जिनमें राष्ट्रीय स्तर पर संरक्षित पौधों की 13 प्रजातियां हैं। यह जांच जीव-जंतुओं की नसलों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम