नाटो चीन के हितों और सुरक्षा को गंभीर चुनौती देता है:चीनी विदेश मंत्रालय

2024-07-02 17:24:27


चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 2 जुलाई को नियमित संवाददाता सम्मेलन में नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग की चीन संबंधी टिप्पणियों का खंडन किया और कहा कि नाटो चीन के हितों और सुरक्षा को गंभीर रूप से चुनौती देता है।

ख़बर के मुताबिक, स्टोलटेनबर्ग ने हाल ही में कहा कि नाटो का मानना है कि चीन की हरकतें नाटो के मूल्यों, हितों और सुरक्षा को चुनौती देती हैं। रूस मिसाइल और ड्रोन बनाने के लिए चीन से उन्नत तकनीक आयात करता है और चीन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप के लिए सबसे बड़े संघर्ष को बढ़ावा दे रहा है।

इस बारे में माओ निंग ने कहा, ''मुझे पता नहीं कि नाटो के मूल्य क्या हैं। यदि वह वैचारिक रेखाएँ खींचकर संघर्ष पैदा करना, टकराव भड़काना और तनाव बढ़ाना हो, तो चीन वास्तव में इससे सहमत नहीं हो सकता है। वास्तव में, यह नाटो ही है जो लगातार चीन को चुनौती देता है और चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करता है, चीन की घरेलू और विदेशी नीतियों को विकृत और बदनाम करता है, चीन के हितों और सुरक्षा को गंभीर रूप से चुनौती देता है।

माओ निंग ने इस बात पर जोर दिया कि यूक्रेन संकट के संबंध में चीन हमेशा शांति और बातचीत को बढ़ावा देने और संकट को राजनीतिक रूप से हल करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। नाटो को जिम्मेदारी से बचने और संघर्षों को स्थानांतरित करने के बजाय इस पर आत्मविचार करना चाहिए, कि संकट के मूल कारण क्या है और यूरोप व दुनिया की शांति के लिए उसने क्या किया है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम