गुटेरेस ने राजनीतिक मतभेदों को दूर करके "शांति जलवायु" बनाने का आह्वान किया

2024-07-02 17:24:55

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 1 जुलाई को कहा कि विश्व शांति मनुष्यों व पृथ्वी और उसके प्राकृतिक संसाधनों के बीच शांति पर निर्भर करती है। इसके लिए वैश्विक नेताओं को सामान्य हितों के लिए भू-राजनीतिक मतभेदों को दूर करने और संयुक्त रूप से "शांति जलवायु" स्थापित करने की आवश्यकता है।

उस दिन वर्ष 2024 ऑस्ट्रियाई शांति मंच में गुटेरेस ने भाषण देते हुए कहा कि संघर्ष और जलवायु अराजकता के बीच घनिष्ठ संबंध है। जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी प्रभाव पीड़ा, विस्थापन और दुर्लभ संसाधनों के लिए प्रतिस्पर्धा का एक प्रमुख कारण हैं। ये प्रभाव सीमाओं और मोर्चों को पार कर जाते हैं, जिससे विभिन्न देशों के लिए सामान्य समाधान ढूंढना संभव हो जाता है।

गुटेरेस ने और भी कहा कि नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, रिकॉर्ड पर पिछले 12 महीने सबसे गर्म थे। और विकासशील देशों में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए समर्थन और धन की भारी कमी है। इन चुनौतियों से निश्चित रूप से और अधिक पीड़ा, अधिक सूखे और आपदाओं का सामना करना पड़ेगा। इसलिए समाधान की अब पहले से कहीं अधिक आवश्यकता है।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम